रूस ने यूक्रेन पर फिर दाग दिए 9 क्रूज मिसाइल, 3 टन के FAB-3000 बम का हुआ इस्तेमाल

0
Untitled

रूस और यूक्रेन युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. युद्ध को लेकर बड़ी-बड़ी बातें सामने आ रही हैं. अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया कि रूस ने यूक्रेन पर पहली बार 3 टन का FAB-3000 बम का इस्तेमाल किया है. वॉरजोन की रिपोर्ट के अनुसार, FAB-3000 रूस के सबसे विस्फोटक बमों में से एक है. अब यूक्रेन से जो वीडियो आए हैं, उसमें यही कहा जा रहा है कि रूस ने FAB-3000 M54 का इस्तेमाल किया है. इन बमों के जरिए 3 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया है. रिपोर्ट में ऐसा भी दावा है कि रूस ने यूक्रेन में बड़े पैमाने पर 6600 पाउंड के FAB-3000 M54 बमों को तैनात भी कर दिया है. जो यूक्रेन की सेना के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. जारी वीडियो में तीन मंजिला इमारत के साथ आसपास हवाई हमला देखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *