रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो कार्यालय में शोकसभा, श्वेता शर्मा समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो कार्यालय में शोकसभा, श्वेता शर्मा समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय, गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में श्वेता शर्मा ने भी पहुंचकर रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का स्नेह, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक जीवन में उनकी भूमिका हमेशा स्मरणीय रहेगी।

इस मौके पर झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पूरे माहौल में शोक और भावुकता का वातावरण रहा।