रक्षाबंधन पर BNS DAV की छात्राओं ने SP डॉ. बिमल कुमार को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर BNS DAV की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी।
आगामी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर BNS DAV विद्यालय की नन्हीं छात्राएं आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, भा.पु.से. को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संदेश दिया।
छात्राओं द्वारा अपने हाथों से राखी बांधे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने सभी बच्चियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
BNS DAV की छात्राओं की इस आत्मीय पहल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर ने पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया।

