रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या पर शोकसभा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
गिरिडीह। जिला निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की जमीन विवाद में ह,त्या की खबर से कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही निबंधन कार्यालय के कर्मचारी, अधिवक्ताओं और दस्तावेज नवीस संघ के सदस्य उनके पैतृक गांव पहुंच कर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। वहीं आज बुधवार को कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में कार्यालय के सभी कर्मी, दस्तावेज नवीस संघ के सदस्य और कई अधिवक्ता उपस्थित थे। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसमें सभी ने बालेश्वर पटेल की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यों ने बताया कि रजिस्ट्रार की निर्मम ह,त्या की सूचना मिलते ही संघ के कई पदाधिकारी तथा सदस्य तुरंत गिरिडीह से उनके पैतृक गांव पहुंचे। जिनमें संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, पूर्व सचिव अवध किशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष शिवशंकर राणा, सचिव प्रकाश यादव, उपसचिव राजकुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष बालेश्वर पंडीत तथा सदस्य दिपक कुमार, राज किशोर वर्मा, सुधीर सिन्हा, कुन्दन सिन्हा और अन्य सदस्य एवं निबंधन कार्यालय के वरिष्ठ बाबू भी पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यों ने कहा कि बालेश्वर पटेल ने कार्यालय में निष्पक्ष और समर्पित सेवा दी थी, और उनका जाना दोनों सहकर्मियों व पारिवारिक जनों के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान संघ के सभी सदस्यों ने एक स्वर में उनके ह,त्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शोकसभा में उपस्थित सभी ने संयुक्त रूप से मृ,तक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

