रघुवर दास ने भरा SIR-2026 गणना प्रपत्र, लोगों से की सहयोग की अपील
जमशेदपुर…पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आज सपरिवार अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा कर दिया।
वीओ 1….जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सह धालभूम एसडीओ अर्नव मिश्रा और एईआरओ अनिल टूटी की उपस्थिति में बीएलओ श्रीमती रमीला महानंद ने स्वयं रघुवर दास के परिवार का गणना प्रपत्र भरा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों से अपील की कि वे भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपना सक्रिय सहयोग दें, ताकि मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध एवं सटीक बनाया जा सके।




