रेलकर्मी की हत्या, फ्रिज में मिला बेटे का शव:जबलपुर में 13 साल की पोती का दादा को मैसेज-‘मुकुल ने पिता-भाई को मार डाला’

0
Untitled

रेलकर्मी की हत्या, फ्रिज में मिला बेटे का शव:जबलपुर में 13 साल की पोती का दादा को मैसेज-‘मुकुल ने पिता-भाई को मार डाला’

 

उज्जैन: मध्य प्रदेश के जबलपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां रेलवे कर्मचारी और उनके बेटे का शव लहूलुहान हालत में रेलवे क्वार्टर में शव मिला है। मृतक की 13 साल की बेटी गायब है। बताया जा रहा है कि बेटी ने ही वॉइस मैसेज अपने दादा को भेजा और मैसेज में कहा कि मुकुल ने पापा और भाई को जान से मार दिया है। सूचना मिलने ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बेटे को मारकर शव फ्रिज में डाल दिया था। दोनों के शव पर धारदार हथियार के निशान हैं। खबर सुनकर परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगा था।सूचना मिलते ही दोपहर में एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एएसपी प्रियंका शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीढ़ियों से खिड़की से घर में झांक कर देखा तो कमरे में अंदर शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर गए। पुलिस जब घर में अंदर घुसी, तो कमरे में शव पड़ा था। तलाशी के दौरान फ्रिज के अंदर बेटे का शव मिला। दोनों के शरीर में धारदार हथियार के निशान हैं। इस मामले पर सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि जिस आरोपी मुकुल का है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। रेलवे क्वार्टर का मामला होने से आरपीएफ पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed