रेखा चौबे बनी महिला, बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा की विधायक प्रतिनिधि

0

रेखा चौबे बनी महिला, बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा की विधायक प्रतिनिधि

गढ़वा : झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने श्रीमती चौबे को मंगलवार को अपने आवास पर मनोनयन पत्र सौंपा।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि रेखा चौबे काफी कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ नेत्री हैं। इनके कुशल नेतृत्व में महिला एवं बच्चों का अधिकार बेहतर तरीके से प्राप्त हो सके। इसके लिए इन्हे इस विभाग का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। मंत्री ने कहा कि वे संबंधित विभाग के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर विभाग के कार्य से आम जनों को लाभान्वित करेंगी। मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, चंदा देवी, दीपमाला, आराधना सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *