रेजो गांव में अखंड रामचरितमानस पाठ और रुद्राभिषेक के साथ गूंजा शिव भक्ति का स्वर, नव निर्मित मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब”
मेराल प्रखंड के रेजो गांव में रविवार को नव निर्मित शिव मंदिर में पंडित विश्वकांत पांडेय के सानिध्य में चौबीस घंटे का अखंड रामचरितमानस का संगीत मय पाठ किया जा रहा है। जिसमें आशुतोष तुम अवघड़ दानी,आरत हरहू दीन जन जानि इस संपुटित मंत्र से शुभारंभ किया गया।।इसके पश्चात पाठ समाप्ति के बाद सोमवार को रुद्राभिषेक किया जाएगा। वहीं रुद्राभिषेक के बाद शाम चार बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा। विदित हो कि मेराल प्रखंड के रेजो गांव स्थित चौबे टोला पर शिव मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 22 नवंबर 2024 को किया गया था। इस अवसर पर मंदिर निर्माण को निर्विघ्नता पूर्वक संपन्न करने के लिए सभी आवाहित देवी देवता तथा गौरी गणेश कलश एवं बजरंगबली की विधिवत पूजन कर महावीरी धर्म ध्वजा स्थापित किया गया था। यहां पूर्व में स्वर्गीय राजकुमार चौबे के द्वारा वर्ष 1940-41 में शिव चबुतरा निर्माण कर नर्मदेश्वर महादेव शिव लिंग का स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। काफी वर्षों लगभग आठ दशक वित जाने के बाद उनके वंशज पौत्र एवं प्रपौत्रो में मनिष चौबे, प्रशांत चौबे, विभुति नारायण चौबे,रंजीत चौबे, रमेश चौबे, गौतम चौबे,भारद्वाज चौबे, हृषीकेश चौबे, कार्तिक चौबे,विपुल चौबे, दुर्गेश चौबे,अंबेश चौबे, आदित्य प्रकाश, सत्यप्रकाश,पौत्र लालमणि चौबे, रामाशंकर चौबे, अवध किशोर चौबे, अलखनारायण चौबे, राजीव रंजन चौबे,मदन बिहारी चौबे, श्याम नारायण चौबे, सूर्यदेव चौबे, ब्रह्मानंद चौबे, सचिदानंद चौबे, परशुराम चौबे, रामनारायण चौबे एवं महेंद्र प्रसाद शुक्ला,अनुप शुक्ला, अरविंद शुक्ला सहित लोगों ने शिव मंदिर निर्माण होने के पश्चात मंदिर में अखंड पाठ के साथ रुद्राभिषेक तथा भंडारा में बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।

