रातो रात कार्यकर्त्ता का नाम बदल दिए विश्रामपुर विधायक:ब्रजेंद पाठक
रातो रात कार्यकर्त्ता का नाम बदल दिए विश्रामपुर विधायक:ब्रजेंद पाठक
रायशुमारी में कार्यकर्त्ता के साथ किया गया छल
विश्रामपुर. पलामू: भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड के प्रत्येक विधानसभा में जमीनी हकीकत जानने के लिए भाजपा के आलाकमान व प्रदेश नेतृत्व जगह-जगह रायशुमारी कराकर कार्यक्रताओं की नब्ज टटोल रहे हैं जिससे पार्टी सही व्यक्ती को टिकट देकर विधायक बना सके।लेकिन इससे इतर विश्रामपुर विधानसभा में काफी हो हल्ला महासंग्राम मचा।शुभे मैरेज हाॅल रेहला में आयोजित भाजपा के रायशुमारी में भाजपा के नेता ब्रजेंद पाठक का बढ़ता कद देखकर विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चन्द्रवंशी को वर्दाशत नहीं हुआ जिससे अपने कार्यक्रताओं को ब्रजेंद पाठक पर लडने के लिए लगा दिए यह उक्त बातें भाजपा नेता सह विश्रामपुर विधायक प्रत्याशी ब्रजेंद पाठक ने कहा।
श्री पाठक आज गढ़वा स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
ब्रजेंद पाठक ने बताया पार्टी के रायशुमारी में विधायक के पाला हुआ गुंडा रामचंद्र यादव मेरे हाथो से माईक छीन लिया एवं काॅलेज का प्रचार-प्रसार कर रहा था कांडी प्रखंड के मुखिया बिनोद जी के साथ तू तु में में कर रहा था।ब्रजेंद पाठक ने बताया की जिस तरह से रायशुमारी में दुर्व्यवहार विधायक व विधायक पुत्र डाॅ ईश्वर सागर चनद्रवंशी के द्वारा किया गया एवं इनके पाला हुआ गुंडा रामचंद्र यादव के द्वारा किया गया यह गुण्डागर्दी के हद को पार कर गया।ब्रजेंद पाठक ने यह आरोप लगाते हुए बताया की मेरे हाथो से माईक छीना गया और रायशुमारी में रातोरात का विधायक अपने लोगो का नाम कराकर आगे निकलने का प्रयास किए कमेटी में जो सदस्य नहीं थे उनका भी नाम जोडवा कर वोटिंग करवाया गया।विधायक ने मुखिया बिनोद जी को घर से खींचकर मारने की बात कहा जो भाजपा के नीति व सिद्धांतो के खिलाफ है।भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजेंद पाठक ने सामंतवादी व विधायक एवं विधायक पुत्र की आलोचना करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने का आगाह किया वहीं भाजपा के नीति व सिद्धांत को बताया ।ब्रजेंद पाठक ने बताया भाजपा अनुशासन की पार्टी है इसमें विश्रामपुर विधायक को पार्टी कैसे रखा है यह समझ से परे है क्योकि विश्रामपुर विधायक भाजपा के अनुशासन में नहीं रहते ना हीं विधायक पुत्र इश्वर सागर जी भाजपा लायक फिट बैठते।
