राताबहीयार जंगल से साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी e-Challan लिंक भेजकर करता था ठगी

गिरिडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राताबहीयार क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम डीएसपी आबिद खॉ के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें राताबहीयार जंगल से संदिप कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी “RTO e-Challan.apk” लिंक भेजकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करता था। इस मामले में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी साइबर थाना कांड संख्या 12/2020 में जेल जा चुका।

You may have missed