राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा की बैठक, अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न

गढ़वा:–राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा की एक बैठक तेली समाज के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में किया गया।
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक मानिकचंद गुप्ता के आवास पर रखा गया इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू उपस्थित थे।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द गढ़वा जिला के सभी प्रखंड पंचायत में तेली साहू समाज का कमेटी विस्तार करके अपने समाज में शिक्षा एवं रोजगार को बढ़ावा देने हेतु कार्य किया जाएगा इस बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनने के अवसर पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने गुलदस्ता देकर के मनीष कुमार गुप्ता को सम्मानित किय और आगे निर्णय लिया गया कि अपने समाज में एक जुट प्रदर्शित किया जाए इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम के अध्यक्षता संगठन मंत्री लखन प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया इस अवसर पर उपस्थित है पलामू जिला अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता प्रदेश मंत्री डॉ राकेश रंजन गुप्ता संरक्षक सुनील कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी सूरज कुमार गुप्ता संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार प्रमोद गुप्ता विजय मुखिया संगठन मंत्री सोनू गुप्ता गणेश रमाकांत गुप्ता राजेश गुप्ता और बहुत सारे तेली साहू समाज के लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।