राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई .

0
a737fe14-8bb6-4c8d-af23-a2168bfb1788

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई .

जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मंगलवार को दिनदहाड़े मोपेड सवार दो हमलावर आए और गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
घटना के बाद हड़कंप मच गया है, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है,बताते हैं कि बदमाशों ने गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी हैं। घटना के वक्त गोगामेड़ी अपने घर में थे।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए. गोगामेड़ी को तुरंत मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के वक्त गोगामेड़ी के साथ मौजूद अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए थे।
हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी।
सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहूंची।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुख जताया

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया है। वह बोले, ‘राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *