राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने निकाला आक्रोश मार्च
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने निकाला आक्रोश मार्च
जाति के बंधन से बाहर निकला राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी, करणी सेना प्रमुख की हत्या के खिलाफ किया सबको एकजुट।
राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कायराना हत्या के खिलाफ राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की झारखंड प्रदेश ईकाई ने आक्रोश मार्च निकाला। मुख्य संरक्षक गुरु पाण्डेय के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित प्रदेश कार्यालय से लेकर चंद्रशेखर आजाद चौक तक सैकड़ों सनातनियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एवं हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। इस दौरान क्षत्रिय महासभा, सनातन धर्म सभा, करणी सेना ने भी आक्रोश मार्च का समर्थन किया है। मौके पर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण हित की बात करने वाला क्षत्रिय नहीं बल्कि सनातनी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या नहीं सनातन की राह में शहादत हुई है। जिनके हत्यारों को सरकार सीधे फांसी दे। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी सनातन धर्म का रक्षा करने एवं समाज को एकसूत्र में पिरोने की जिम्मेदारी निभाने के लिए कृतसंकल्पित है। राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के कार्यालय का दरवाजा सनातनियों के लिए खुला है। जो सनातनियों पर प्रहार करेगा, उसका युवा वाहिनी संहार करेगा। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष संजय सिंह ने विप्र परिवार के संगठन राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने मार्गदर्शित करने का काम किया है। आने वाले दिनों में आंदोलन की धार को तेज करेगा। मौके पर संरक्षक कृष्णकांत चौबे, मनु प्रसाद तिवारी, व्यास सिंह, बृज सिंह, बलवंत सिंह, सुजाता सिंह, मीना गुप्ता, श्वेता तिवारी, नवीन तिवारी, आशुतोष पाण्डेय लकी, राकेश पाण्डेय, शैलेश तिवारी, शैलेश दूबे, विकास दूबे, प्रदीप दूबे, मनीष तिवारी, मंगल सिंह, मनोज सिंह, सुर्यांश प्रताप सिंह, मनीष सिंह, रिंकू तिवारी, गोरख पाठक, दिलीप तिवारी, मुन्ना दूबे, विक्रांत त्रिपाठी, आरके चंदन, बिट्टू दूबे, विशाल, गोलू, तुषार, विनोद तिवारी, राकेश तिवारी गुड्डू, प्रवीण तिवारी बंटू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
