राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के रूप में पर मनाया गया

राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के रूप में पर मनाया गया
गिरिडीह:- आज दिनांक 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में रन फॉर हैल्थ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ा चौक से स्टेडियम तक का दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें योद्धा एकेडमी और गिरिडीह फिटनेस एकेडमी के अलावा बहुत युवा पार्टीसिपेट किए। इसमें महिला वर्ग और पुरूष वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम से पंचम स्थान के लिए मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया तथा छठे से दसवें स्थान के लिए सर्टिफिकेट दिया गया। पुरुष वर्ग में प्रेम कुमार, रवि कुमार और कन्हैया प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में रिहाना परवीन, सोना और पूजा का स्थान प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के अध्यक्ष सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सचिव राजेंद्र तरवे, सुजय राज गुप्ता, अभिषेक छापरिया, विकास शर्मा, क्रीड़ा भारती से अमित स्वर्णकार, बिजॉय इंस्टीट्यूट से बैडमिंटन सचिव रोहित श्रीवास्तव, नितेश नन्दन, राजन कुमार और संतोष शर्मा, संजित कुमार का महत्त्वपूर्ण सहयोग हुआ