“राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य बनने पर राजेश बंसल का गिरिडीह में सम्मान”
आज गिरिडीह महानगर कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार के साथ नगर कमेटी के द्वारा, संगठन में कार्यों पर और राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य निर्वाचित होने पर राजेश बंसल को बुके और माला पहनाकर बधाई दी गई और सम्मानित किया गया।
बधाई देने वालों में महानगर अध्यक्ष अमित कुमार , गोपाल साहू विकास कुमार, इंद्रजीत चक्रवर्ती, अमित सिन्हा मुरली साहू अशोक साहू गोलू साहू सुबोध साहू राजेंद्र साहू रामकिशोर साहू दीपेश कुमार साहू दिलीप कुमार समेत अन्यलोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राजेश बंसल ने दिल की गहराइयों से सभी को आभार दिया। और कहा कि प्यार और समर्थन ही हमारी ताकत है जिसे हम हमेशा बरकरार रखना चाहेंगे।

