रंका एस के इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
रंका एस के इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ।*
रंका अनुमंडल मुख्यालय के एस के इंटरनेशनल स्कूल में आज 6 फरवरी को ठकुराई महेश्वर प्रसाद सिंह की याद में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रमेश कुशवाहा, रंका ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपसमाहर्ता महोदय, विद्यालय के निर्देशक अजय कुमार सिंह और प्राचार्य नंदन तिवारी ने मां सरस्वती की तस्वीर के सामने द्वीप प्रज्जवलित एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर के की।स्वागत भाषण में प्राचार्य ने मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया एवं कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भविष्य की कोई कमी नही अपितु असीम संभावनाएं है। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकाश है जिसका एक रास्ता खेलों से होकर भी गुजरता है। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने बताया कि आज यह कहावत सही नही है कि खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब एवं पढोगे लिखोगे बनोगे नबाब। आज यह कहावत उल्टा हो गया है आज खेल में बहुत सारे लोग धुर्व सितारे की तरह चमक रहे हैं । विद्यालय विद्यार्थियों का दुसरा घर होता है जहां बच्चों में संस्कार गढ़ा एवं भरा जाता है। एस के इंटरनेशनल स्कूल इस कसौटी पर खरा उतरता है। खेल आज ऐसा विषय हो गया है जो शरीर को स्वस्थ रखने से शुरु होकर मानसिक शांति के साथ धन उपार्जन का एक बेहतरीन साधन है। मेरी शुभकामनाये है कि इस विद्यालय के विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में सफलता के नए आयाम को स्थापित करें एवं विद्यालय के साथ राज्य एवं देश का नाम रौशन करें। इस अवसर पर विद्यालय में बहुत सारे खेल का आयोजन किया गया।विभिन्न स्पर्द्धाओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपसमाहर्ता रंका प्रमेश कुशवाहा, विद्यालय के निर्देशक अजय कुमार सिंह,प्राचार्य नंदन तिवारी के साथ शिक्षक रश्मि कुमारी, नारंति देवी,रागिनी चौबे, स्वाति कुमारी,प्रेमा बाखला,अनुप्रभा मिंज, नोबिन्स एक्का,पिंटू कुमार,अनुज कुमार,साकेन्द्र विश्वकर्मा, विश्वजीत सिंह,राजन कुमार, राहुल सिंह, सुनील कुमार,जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।
