रामलला मूर्ति के प्राणप्रतिष्ठा व भव्य मंदिर उद्घाटन के ऐतिहासिक क्षण पर प्रभु श्रीराम नाम का एक दीप प्रज्वलित करें—सूर्या सिंह

0
a53015a1-ed13-4b31-8f90-25c359fe3e34

रामलला मूर्ति के प्राणप्रतिष्ठा व भव्य मंदिर उद्घाटन के ऐतिहासिक क्षण पर प्रभु श्रीराम नाम का एक दीप प्रज्वलित करें

हुसैनाबाद के छठ पोखरा पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का एनसीपी ने किया आह्वान

प्रभु श्रीराम के नाम एक दीप प्रज्वलित करें: सूर्या

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर सभी राम भक्तों का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भव्य मंदिर का उद्घाटन भारत एवं समस्त विश्व में रहने वाले सभी सनातनियों के लिए गौरवशाली क्षण होगा। यह त्रेता युग की पुनरावृत्ति जैसा है। उन्होंने कहा कि जब श्री राम चौदह वर्ष का कठिन वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटे थे और समस्त अयोध्यावासियों ने दीए जलाकर उनका स्वागत किया था। वही घड़ी आज फिर से हमारे सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलक्ष्य पर हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हुसैनाबाद के छठ पोखरा पर 11 हज़ार दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा। साथ ही पोखर में सरयू का पवित्र जल अर्पण किया जाएगा। उन्होंने सभी राम भक्तों से आग्रह है कि वह भी इस भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कम से एक दीया प्रभु श्री राम के नाम पर प्रज्जवलित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *