धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरिक्षण कर डीएम ने 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान का दिया आदेश,

0
download (1)

धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरिक्षण कर डीएम ने 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान का दिया आदेश! कसेर पैक्स के धान अधिप्राप्ति केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण , 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसा डालने का दिया आदेश

कैमूर। बुधवार को जिला पदाधिकारी द्वारा कसेर पैक्स के धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। कसेर पैक्स अंतर्गत 12000 क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 4652 क्विंटल खरीदारी की गई है। उसमें से 1269 क्विंटल धन गोदाम में से मिलिंग हेतु मिल को भेज दिया गया है। पंजी निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि 70 प्रतिशत किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अधिप्राप्ति के 48 घंटे के भीतर किसानों के संबंद्ध खाते में भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे। गौरतलब है कि किसानों की समस्या को लेकर डीएम लगातार पैक्स का निरीक्षण कर रहे हैं और निरीक्षण के दौरान मिल रही कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए आदेश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed