राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIT करेगी जांच
राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जांच की निगरानी (मॉनिटरिंग) करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि गठित की जा रही विशेष जांच टीम (SIT) में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी शामिल किया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष, सही और पारदर्शी तरीके से हो सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुझाए गए नामों के आधार पर एसआईटी का गठन किया जा रहा है। इस टीम का नेतृत्व एस किरण कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG), इंस्पेक्टर जनरल (IG) और सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) स्तर के अधिकारी भी जांच टीम का हिस्सा हैं।

