राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रिंसी कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर विद्यालय एवं गढ़वा जिले का नाम किया रोशन

0
1a7d06fa-72e9-41cd-8a51-8e6b803273a9

बंका रोड स्थित एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन स्कूल की ओर से कोच आर पी तिवारी के नेतृत्व में बरही में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय की छात्रा प्रिंसी कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर विद्यालय एवं गढ़वा जिले का नाम रोशन किया है। इस संबंध में विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कोच एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह खेल बच्चों के लिए नया अनुभव प्रदान करने वाला है । पहला प्रयास में छात्रा द्वारा मेडल प्राप्त करना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि इस खेल को और बेहतर प्रशिक्षण देकर बच्चों को अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यालय परिवार संकल्पित है।इस विद्यालय में नियमित रूप से अन्य कई खेलों का भी आयोजन किया जाता है। आज के दौर में खेल मात्र खेल नहीं रह गया है बल्कि सफल जीवन का आधार बन गया है। अच्छे शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ साथ करियर भी प्रदान कर बेहतर जीवन के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *