राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पलामू बना उप विजेता।

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पलामू बना उप विजेता।
संवाद: लोहरदगा के सोसा में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पलामू से 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें द कराटे एकेडमी के विकाश कुमार अंडर 20 कैटेगरी से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया वही काजल कुमारी अंडर 15 कैटेगरी से कुमिते खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल की तो वही इशू राज सिंह अंडर 16 कैटेगरी से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए है तो वही प्रियांशु कुमार अंडर 10 कैटेगरी से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंशिका प्रिया अंडर 14 कैटेगरी रजत पदक, अगरिया प्रियदर्शनी अंडर 9 कैटेगरी रजत पदक, रिद्धि रानी अंडर 13 कैटेगरी रजत पदक , अश्विनी विश्वकर्मा अंडर 15 कैटेगरी से खेलते हुए रजत पदक , सौभाग्य सिद्धार्थ अंडर 14 कैटेगरी रजत पदक, सम्यक अंडर 15 कैटेगरी काता खेलते हुए रजत पदक, प्रवीन कुमार अंडर 18 कैटेगरी कांस्य पदक, वेदांत शुक्ला अंडर 11 कांस्य पदक, आदर्श दुबे अंडर 10 कैटेगरी कास्य पदक, समीर कुमार अंडर 12 काता कांस्य पदक, रोहित कुमार अंडर 11 कुमिते कांस्य पदक, सात्विक पांडे अंडर 17 कांस्य पदक वही ओरिएंट पब्लिक स्कूल के उमंग दुबे अंडर 10कैटेगरी स्वर्ण पदक, रिशु राज डांगी अंडर 11 कांस्य पदक, ऋतिक राज अंडर 12 कुमिते स्वर्ण पदक संत मरियम स्कूल के रोशन कुमार अंडर 14 कैटेगरी से स्वर्ण पदक हासिल किए। वही मिताली राज अंडर 13 कैटेगरी से खेलते हुए कुमिते में स्वर्ण पदक हासिल की। वही स्वाति कुमारी अंडर 12 कैटेगरी से कुमिते खेलते हुए कांस्य पदक जीती तो वही सलोनी कुमारी अंडर 14 कैटेगरी से खेलते हुए कांस्य पदक हासिल की। सभी खिलाड़ी पलामू कराटे संघ के अध्यक्ष सुमित बर्मन , ओरिएंट पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक अमरेश मेहता, दीपक तिवारी के साथ लोहरदगा गए थे।