राज्य स्तरीय अंतर जिला यूथ बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत , डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

राज्य स्तरीय अंतर जिला यूथ बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत , डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
गढ़वा:-गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में 16वां राज्य स्तरीय अंतर जिला यूथ बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत स्थानीय गोविंद इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय तथा झारखंड वॉलीवाल संघ के महासचिव शेखर बॉस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड वॉलीबाल संघ के महासचिव शेखर बोस पूरे खेल के भीष्म पितामह है। इनका योगदान वॉलीवाल ही नहीं बल्कि खेल के क्षेत्र में पूरे झारखंड में अतुल्यनिय योगदान है। उन्होंने कहा कि खेल के माहौल कल और आज में बहुत बड़ा फर्क है कल आप खेल को करियर के रूप में नहीं ले सकते थे लेकिन आज खेल में अपना करियर बना सकते हैं ।इसमें अपार संभावना है ।झारखंड के ही कई खिलाड़ी है जो पूरे वर्ल्ड में जाने जाते हैं ।उनसे भली भांति आप सभी वाकिफ है। बच्चों को अपने निश्चय के साथ लक्ष्य को लेकर चलना होगा और वह अपने लक्ष्य को पा सकेंगे। उन्होंने कहा संघ के ऊपर बहुत बड़ी जवाबदे ही है बच्चों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करा कर उन्हें एक सही दिशा दिखाकर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि आज पूरा झारखंड जिले के एक छोटे से मैदान में सिमट गया है यह एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक दूसरे को जानने का अवसर है सभी खिलाड़ी एक दूसरे को जाने और उनके संस्कृति को जाने।इस तरह का मौका काम ही मिल पाता है। गढ़वा जिला के खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व किये है और आगे इससे भी बेहतर आयोजन किया जाएगा ताकि यहाँ के खिलाड़ी देश स्टार पर नाम रौशन करे। झारखंड वॉलीवाल संघ के महासचिव शेखर बोस ने कहा कि गढ़वा में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। संघ का प्रयास है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी अपने करियर को रूप में खेल खेले औरअपने करियर बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खिलाड़ियों के लिए खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैखिलाड़ियों को सिर्फ अपने लक्ष्य के साथ मेहनत करने की जरूरत है चाहे वह कोई भी खेल हो उसमें मेहनत कर सफलता पाई जा सकती है ।इससे पहले सभी का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने अपने उद्बोधन के साथ किया ।जबकि खेल के आयोजन के संबंध में वालीबाल संघ के सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने अपने उद्बोधन में सभी आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही सभी अतिथियों को गमछा वह फूल देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन कमलेश पाण्डेय एवं विशाल पांडेय ने किया। कार्यक्रम में झामुमो के केंदीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने भी अपने उद्गार वयक्त किया।उदघाटन मैच बालक वर्ग में लोहरदगा एवं पश्चिमी सिंहभूम तथा बालिका वर्ग में देवघर एवं राँची के बीच खेला गया।
जबकि इस मौके पर गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत ,भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी ,गढ़वा जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पाठक, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, वालीबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा जौहरी,झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम,सचिव मनोज ठाकुर प्रो उमेश सहाय ,विजय केसरी, जितेंद्र सिन्हा, मुरली श्याम तिवारी, रमाशंकर चौबे, रामा शंकर सिंह, प्रभात तिवारी,अरविंद दुबे , वालीबाल संघ के श्याम नारायण पांडेय, पंकज मिश्रा ओमप्रकाश चौबे, अरविंद दुबे ,समर रजा, अंशु दुबे , विकास कुमार, सुमित मिश्रा, राजा कुमार आदि लोग उपस्थित थे