राज्य में भाजपा की सरकार बना तो जिला बनेगा छतरपुर .. पुष्पा देवी

0

राज्य में भाजपा की सरकार बना तो जिला बनेगा छतरपुर .. पुष्पा देवी

विधायक सह भाजपा पुष्पा देवी ने गुरुवार को नामांकन प्रपत्र जमा किया

 

सैकड़ों गाड़ियों के काफिले और हजारों समर्थकों के साथ भरा नामांकन पत्र

पाटन/छतरपुर विधानसभा में गुरुवार को विधायक प्रत्याशी पुष्पा देवी का काफिला मेदिनीनगर आवास से निकला।
पाटन प्रखंड पड़वा से होते हुए काफिला चेगौना धाम में रुका। चेगौना धाम में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी और पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार के नेतृत्व में काफिला छतरपुर नाग बाबा के पास पहुंचा।
छतरपुर नाग बाबा के पास छतरपुर और नौडीहा प्रखंड के हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नाग बाबा से भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी भव्य रोड शो में शामिल हुई। खुले जिप में खड़े होकर छतरपुर अनुमंडल तक लोगो का अभिवादन स्वीकार किया और लोगो से समर्थन की अपील की।
इसके उपरांत अनुमंडल कार्यालय में सब डिविजनल ऑफिसर के समक्ष भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने चुनाव नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम वहां मौजूद रहा।
नामांकन के उपरांत छतरपुर हाई स्कूल के प्रांगण में एक सभा का आयोजन हुआ। इस सभा के मुख्य अतिथि उतर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी उपस्थित थे।
इसके साथ ही पलामू जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और छतरपुर पाटन विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने उन्हें पुनः प्रत्याशी बनाया है इसके लिए वो प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करती है।
उन्होंने छतरपुर पाटन की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगो ने मुझ पर भरोसा जताया यही मेरी पूंजी है।
अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का विवरण देते हुए श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा कि विकास कार्य को धरातल पर लाने के लिए शैक्षणिक योग्यता की नहीं अच्छी नियत की जरूरत होती है। इस दौरान हजारों लोगों ने नारेबाजी की और पुष्पा देवी के समर्थन में नारे लगाए।
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने हेमंत सरकार के कार्यकाल के भ्रष्ट नीतियों की जमकर आलोचना की।
पुष्पा देवी ने लोगो से 13 नवंबर को फूल छाप पर मुहर लगाकर झारखंड में भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *