राज्य में अधिकारी विकास छोड़ सिर्फ पैसा उगाही में लगे हुए – अरुण
राज्य में अधिकारी विकास छोड़ सिर्फ पैसा उगाही में लगे हुए – अरुण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने गुमला के परिसदन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
यह पूछे जाने पर कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने इसके विपरीत सारा ठीकरा झारखंड की सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि इनके अधिकारी विकास छोड़ पैसा उगाही में लगे हुए हैं। उन्होंने सरकार पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए।
इस दौरान भाजपा के भावी कार्यक्रम गांव चलें अभियान और आदिवासी समाज के चौपाल कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
