राजस्थान में बंधक बनाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, इलाज के दौरान तोड़ा दम

0
ae47e947a990d6c0af673babe0b801c4a4ce7eb32858055d64bc13b3847d9ed2

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ढाई महीने पहले लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। जब उसकी तबियत बिगड़ गई तो आरोपी उसे गंभीर हालत में उसके पिता के घर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 

इसके बाद नाबालिग को कुशलगढ़ हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान लड़की की हॉस्पिटल में मौत हो गई।

घटना राजस्थान के जनपद बांसवाड़ा के पाटन क्षेत्र की है। मामले में पुलिस अफसर ने बताया कि बीते कल को परिजनों की तरफ से थाने में रिपोर्ट दी गई, जिसके बाद नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर वालों को शव सौंप दिया गया। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी कहीं छिपे हुए हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संबंधित घरों पर रेड कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *