राइट हैंड माने जाने वाले रौशन पाठक झामुमो में शामिल

0
b4d71ba8-070d-4512-a7d0-ef46f4755c0e

राइट हैंड माने जाने वाले रौशन पाठक झामुमो में शामिल

फोटो : माला पहना कर शामिल कराते मुख्यमंत्री

गढ़वा : गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को बड़ा झटका लगा है। उनके राइट हैंड कहे जाने वाले प्रकाशचंद्र पाठक उर्फ़ रौशन पाठक ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष श्री पाठक झामुमो में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने माला पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

ज्ञात हो कि रौशन पाठक पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के राइट हैंड कहे जाते थे। गुरुवार को पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उन्होंने झामुमो का दामन थाम लिया। इसकी गढ़वा में काफी चर्चा है। रौशन पाठक ने पूर्व विधायक के शुरुआती चुनाव से ही साथ मिलकर काम किया था। उनका झामुमो में जाना पूर्व विधायक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। झामुमो में शामिल होने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री पाठक ने कहा कि वे गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हैं। आम लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पूर्व विधायक के साथ रहकर काफी घुटन महसूस हो रही थी। उनके कथनी एवं करनी में काफी अंतर है। जिस कारण क्षेत्र में भी आम लोगों के बीच शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी। आज मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा में चौतरफा विकास की गंगा बह रही है। उनके किए जा रहे हैं कार्यों एवं हेमंत सरकार की नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *