राहुल बर्मन को FJCCI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, Education Sub-Committee के चेयरमैन मनोनीत

राहुल बर्मन को FJCCI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, Education Sub-Committee के चेयरमैन मनोनीत

गिरिडीह का बढ़ाया मान, व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर

गिरिडीह।कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने सत्र 2026-27 के लिए Education Sub-Committee का चेयरमैन मनोनीत किया है। 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित FJCCI की तृतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

राहुल बर्मन लंबे समय से व्यापारिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के माध्यम से वे व्यवसायियों के हितों और व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। इसके अलावा वे सर्राफा संघ, गिरिडीह के अध्यक्ष तथा लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

FJCCI की ओर से मिली यह नई जिम्मेदारी उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान का सम्मान है। Education Sub-Committee के चेयरमैन के रूप में अब उन्हें झारखंड के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और संभावनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव का लाभ शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षा जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाने में मिलेगा।

राहुल बर्मन के इस मनोनयन से कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित गिरिडीह के व्यापारिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत में खुशी का माहौल है। विभिन्न संगठनों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देंगे।

राहुल बर्मन की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों की पहचान है, बल्कि गिरिडीह जिले के लिए भी गौरव का विषय है। राज्य स्तर पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से जिले का मान बढ़ा है।

You may have missed