“राधानगर पंचायत में अबुआ आवास की राशि न मिलने से कई परिवार बेघर, बारिश में दर-बदर भटकने को मजबूर”
बोकारो – चास प्रखंड अन्तर्गत राधानगर पंचायत में तीन सौ से अधिक अबुआ आवास स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत आवास लाभुकों को आबंटित राशि नहीं मिलने के कारण दर्जनाधिक लाभुक बेघर होकर खानाबदोश की जिन्दगी जीने को मजबुर हैं। लगातार हो रही वारिस से सभी कच्चे मकान ढह गए हैं । कई घरों का दिवाल चारों तरफ से फट गया है और यहाँ कभी भी हादसा हो सकता है। इसमें प्रमुख रूप से पंचायत के डहरडीह गाँव के गंगा राम टुडू गुड़गुड़ी गाँव के शिबु कपरदार एवं संजय बाउरी पिता अजय बाउरी ग्राम दुलालपुर के जरूरतमंद लोगों में हैं। इस संबंध में पंचायत के मुखिया स्वरूप दास ने बताया कि अबुआ आवास संबंधि जो भी समस्या है सारी रिपोर्ट तैयार कर जिले के उपायुक्त, उपविकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद ही लाभुकों को यदि समय पर आबंटन मिलता तो आज ये सभी को बरसात के पहले ही पक्का मिल जाता और ये गरीबों को डर डर कर जीने के बजाय सकुन से सपरिवार एक साथ हँसी – खुशी से रहते ।

