प्यासे पिता ने बेटे से मांगा पानी, गुस्साए कलियुगी बेटे ने पिता की ले ली जान

0
Untitled

कोरबा जिले के पटेलपारा से कलयुगी बेटे आकाश दास ने अपने पिता असीम दास की हत्या कर दी। मामला बस इतना था कि, पिता ने बेटे से पानी मांगा था इससे नाराज होकर आकाश ने पास ही रखे वजनी सामान से उन पर हमला कर दिया और उनकी जान ले ली। अपने अपराध पर पर्दा डालने के लिए उसने रिश्तेदारों को झूठी कहानी सुनाई कि, पिता अचानक से बेहोश हो गए हैं और उन्हें अस्पताल लेकर जाना है।

 

मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे असीम दास को कोरबा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार असीम दास की हालत देखकर पहले से ही शक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि, उनके शरीर पर चोट के निशान मिले और मूंह से खून भी निकल रहा था।जब मामला स्थानीय पुलिस के पास पहुंची तो उन्होंने तहकीकात शुरु की। पुलिस को आकाश दास पर शक हुआ और उन्होंने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछने पर मामले का खुलासा हुआ। एडिशनल एसपी नेहा वर्मा ने बताया कि, पानी मांगने पर नाराज बेटे ने ही पिता की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *