पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की मौत, जामताड़ा में हुई घटना

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की मौत, जामताड़ा में हुई घटना

रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। रास्ते में शौच जाने की बात कहने पर पुलिस ने कैदी वाहन रोका। इसी दौरान सुजीत सिन्हा पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश करने और पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।