पत्थलगड़ा पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
c4409d47-26dd-48f1-b408-b901b29c50ad

पत्थलगड़ा पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

चतरा / पत्थलगड़ा पुलिस ने शनिवार को लाखों के ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी कुब्बा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार दांगी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी सुधीर ठाकुर ने कुब्बा निवासी शैलेंद्र कुमार दांगी के ऊपर लाखों रुपए का ठगी करने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पीड़ित सुधीर ने बताया कि नन बैंकिंग कंपनी ओम ट्रेडिंग में पैसे डबल करने के नाम पर शैलेंद्र कुमार ने उससे करीब 16 लाख रुपए लिए थे। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पैसे डबल नहीं हुआ। यहां तक की मूलधन भी नहीं लौटा। मजबूरन इसकी शिकायत पुलिस से की गई। बताया जाता है कि आरोपी हजारीबाग के सिलवार गांव निवासी संजय प्रजापति के साथ मिलकर पत्थलगड़ा, गिद्धौर, सिमरिया समेत हजारीबाग और चतरा से करोड़ों रुपए की ठगी की है। पैसे डबल करने का लालच देकर उन्होंने कई लोगों को ठगने का काम किया। काफी अरसा बीत जाने के बाद बगैर पैसे लौटाए सभी फरार हो गए। पत्थलगडा थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद रविदास को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शैलेंद्र को बरवाडीह रामपुर चौक से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *