पत्नी और बच्चे की लाश मिली फंदे पर, पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

0
download (7)

पत्नी और बच्चे की लाश मिली फंदे पर, पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

 

फर्रुखाबाद में मां ने आठ माह के पुत्र के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक साथ लटकते मिले। पुलिस ने पति को निगरानी में लिया है। मायके वालों को जानकारी दी गई है। कादरीगेट थाने के श्यामनगर निवासी अखिलेश राजपूत बेवर रोड पर समोसे की दुकान चलाता है। सुबह वह कहीं चला गया। दोपहर बाद मां माया देवी बड़े पुत्र के घर से लौटीं तो आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। पास में रहने वाले दूसरे पुत्र पंकज को आवाज लगाई तो वह पत्नी सुनीता के साथ पहुंचा।

पंकज ने अंदर झांककर देखा तो अखिलेश की पत्नी आकांक्षा और उसका आठ महीने के पुत्र दिव्यांश के साथ एक ही साड़ी से पंखे से शव लटकता देखा। किसी तरह अंदर जाकर दोनों को उतारा और ठंडी सड़क स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। परिजन शव लेकर लौट आए। सूचना पर कादरीगेट पुलिस पहुंची जांच की। पुलिस को बताया गया कि दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा गया। आकांक्षा के मायका कानपुर देहात के शिवली में खबर दे दी गई है। पति अखिलेश के लौटने पर पुलिस ने उसे निगरानी में लिया है। क्षेत्राधिकारी सिटी प्रदीप सिंह, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस को पता चला कि पांच साल पहले शादी हुई थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि पति पत्नी के मध्य अनबन रहता था। संभावना है कि इसमें महिला ने अपने बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम से पूरी स्थिति साफ होगी। यह भी पता चला कि आकांक्षा ने जेठानी सुनीता का फोन लेकर पति से बात भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed