पतंजलि का 31वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

योग, स्वदेशी और सेवा का संगम :- पतंजलि
स्थापना दिवस पर धूमधाम से मनाया गया समारोह

आज दिनांक 5 जनवरी 2026 दिन सोमवार को पतंजलि के संस्थान एवं संगठन स्थापना दिवस समारोह गुरु नानक विद्यालय गिरिडीह में मनाया गया।बताया गया कि योग ,आयुर्वेद ,स्वदेशी,सनातन संघर्ष , निष्काम सेवा साधना के 31वर्ष पूर्ण होने पर 31 वा स्थापना दिवस समारोह बड़ी ही धूमधाम से गिरिडीह पतंजलि परिवार द्वारा गुरु नानक पब्लिक विद्यालय स्टेशन रोड गिरिडीह में मनाया गया। सर्वप्रथम योग प्राणायाम उसके बाद यज्ञ_हवन,भजन, सत्संग सामूहिक रूप से किया गया । इसके उपरांत अल्पाहार का आनंद लिया। उसके बाद 11:00 अतिथि के हाथों दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों गुरु नानक विद्यालय की प्रिंसिपल स्वप्न कुमार सचिव सरदार कुंवर सिंह को पुष्पा शक्ति, परमेंद्र कुमार ने सॉल ओढाकर सम्मानित किया ।संगठन हित में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। योग प्रदर्शन कठिन आसन का 70 साल के वृद्ध योग साधक ने शीर्षासन मयूरासन बकासन आदि करके लोगों को प्रसन्न कर दिया। संध्याकालीन योग क्लास के योग साधकों द्वारा योग नृत्य प्रस्तुत किया गया मां अंबे गीत पर। मीडिया से आए मीडिया कर्मियों को भी स्वदेशी सामग्री वह अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। योग प्रदर्शन के लिए पुरस्कार सरिता प्रसाद व अनीता गंगा को दिया गया। संगीत में प्रथम स्थान सुनीता बर्नवाल द्वितीय स्थान अविनाश प्रसाद और तृतीय स्थान राजू कुमार ने प्राप्त किया । इन सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण लेने वाले योग शिक्षक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कई योग शिक्षकों को जिन्होंने नियमित निःशुल्क योग क्लास संचालित करते आ रहे हैं उनको सम्मानित किया गया। जिसमें पुष्पा शक्ति सपना राय रेखा सिन्हा आशा चौरसिया, लक्ष्मी छाया,प्रखंड से आए प्रखंड प्रभारी शकर भारती, बेगाबाद पूनम रानी राज धनवार बिरनी देवी आदि से भी कई कार्यकर्ता गण शामिल हुए और सभी को स्वदेशी सामग्री देकर सम्मानित किया गया । गिरिडीह के अलावे भी संचालित योग कक्षा के शिक्षक और योग साधक गण को स्वदेशी सामान दंत क्रांति पेस्ट अगरबत्ती चवनप्राश आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी दर्शकों कार्यकर्ताओं को भी कुछ ना कुछ सामग्री दिया गया। 70% से ऊपर योग क्लास अटेंड करने वाले योग साधकों को सम्मानित किया गया। जिसमें 70 साल की बुजुर्ग दीदी निर्मल कौर अविनाश प्रसाद अनीता गंगा रेखा तर्व आशा चौरसिया आदि को सम्मानित किया गया।संध्याकालीन योग क्लास के योग
जोशी कुमारी, झूमा चौधरी मिनी सिंह वंदना सिंह लता गुप्ता ममता पांडे पूनम सिंह गणेशी,अर्चना प्रसाद संगीता कुमारी आशा देवी शीतल कुमारी
द्वारा योग नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने किया।उसके बाद संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। गुरचरण प्रसाद ने योग को बढ़ाने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को संकल्पित होना पड़ेगा। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच लोगों को जोड़ने का प्रयास करना होगा।तभी संगठन शक्ति में मजबूती मिलेगी।इसी प्रकार पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी परमेंद्र कुमार,युवा प्रभारीरणधीर कुमार गुप्ता , सोशल मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति सपना राय, पूर्व संगठन मंत्री बृजकिशोर गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य उमा देव वर्मा उत्कर्ष गुप्ता आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। आसान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।उसके बाद भोजन प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ ।कार्यक्रम को सफल बनाने में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी परमेंद्र कुमार व युवा प्रभारी रणधीर कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह , गुरु नानक विद्यालय के सचिव सरदार कुंवर सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति , उत्कर्ष गुप्ता पूर्व संगठन मंत्रीके साथ साथ कई योग साधकों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रदीप बरनवाल ललिता बरनवाल सुनीता बरनवाल,स्वप्ना राय , रीता सिंह ,मधु सिंह ,सरोज वर्मा, निर्मला देवी पूनम देवी सावित्री शरण प्रमिला सिन्हा ममता कंधवे आशा सहाय,पूनम कुमारी,देवेंद्र सिंह,सुनीता घोष, पूनम अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, पापरवा टंकी निर्मल सिंहनिर्मला सिंह, समता देवी बासुदेव प्रसाद यादव,रेखा गुप्ता, राजेंद्र जी,मधु बर्नवाल आदि सैकड़ो की संख्या में पतंजलि परिवार के कार्यकर्ता वो सदस्य गण मौजूद थे ।जिन्होंने तन मन धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया

You may have missed