प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस

0
Untitled

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय
विश्वविद्यालय गुमला में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया ।इस मौके पर संस्थान में आने वाली सभी माताओं को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान कर माता बहनों का समाज एवं परिवार के प्रति योगदान के विषय में चर्चा की गई।
मौके पर संस्थान की संचालिका बीके शांति दीदी ने कहा की माता की महिमा अपरम पार है। आज मंदिरों में देवियों की पूजा की जाती है। सरस्वती, दुर्गा ,काली, लक्ष्मी आज उनके गुणों के कारण ही हम उनकी पूजा आराधना करते हैं और उनसे जीवन के लिए नई प्रेरणाएं लेते हैं।
ऐसे में हम सभी माताओं बहनों का कर्तव्य बनता है कि आज सारा संसार दुखी, पीड़ित होकर पुकार रहा है तो हमें उनके दुख को दूर करने का माध्यम बनने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में बीके ममता, बीके कुसुम,शिवानी ,ललिता, संजू माता बिलासी माता, सुशीला माता, भगवती माता के साथ केदार भाई, मंगल भाई, विकास भाई, विश्राम भाई आदि की उपस्थित थे ।
भाई पंकज कुमार ने कहा कि आज संपूर्ण राष्ट्र माता के योगदान को याद कर रहा है हम माता बहनों की सेवाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।
वहीं ममता बहन ने कार्यक्रम का संचालन किया और माता के संबोधन में सुंदर पंक्तियां सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *