प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 165 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग
बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में मंगलवार सुबह एक नाबालिग लड़की 165 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
वो ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहने वाली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
लड़की ने मांग की थी कि उसके प्रेमी को जेल से रिहा किया जाए। उसने बताया कि उसका रांची निवासी एक युवक से प्रेम संबंध है और वह उससे शादी करना चाहती है। लड़की का आरोप है कि पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। उसने धमकी दी कि जब तक उसके प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी।

