प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने  जन्मदिन के शुभावसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत बड़े निर्णय लिए

0
Untitled

1 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभावसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत निम्नलिखित बड़े निर्णय लिए गए हैं। पीएमबीआई एवं कोल इंडिया लिमिटेड ने 6 सितंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित पीएमबीआई मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। प्रत्येक कोयला क्षेत्र, चयनित अस्पतालों या कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्दिष्ट या तय किए गए किसी भी उपयुक्त स्थान/परिसर में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। ये केंद्र निम्नलिखित 7 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर स्थित होंगे:-

क्रम संख्या कोयला क्षेत्र का नाम स्थान
1 सीआईएल-मुख्यालय (कोल इंडिया लिमिटेड) कोलकाता, पश्चिम बंगाल
2 ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) सैंक्टोरिया,पश्चिम बंगाल
3 बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) धनबाद, झारखंड
4 सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) रांची, झारखंड
5 सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) रांची, झारखंड

6 एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) बिलासपुर, छत्तीसगढ़
7 डब्ल्यूसीएल (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) नागपुर, महाराष्ट्र
8 एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) सिंगरौली, मध्य प्रदेश
9 एमसीएल (महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड) संबलपुर, उड़ीसा
10 एनईसी (नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स) मार्गेरिटा असम

11 सीएमपीडीआईएल (सेंट्रल माइनिंग प्लानिंग एंड डिजाइन) रांची, झारखंड

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य विभिन्न कोल इंडिया परिसरों में जन औषधि केंद्रों की स्थापना के माध्यम से कोल इंडिया से जुड़े कर्मचारियों और समुदायों को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। ये दवाइयाँ नागरिकों के जेब से होने वाले खर्च को कम करने में मदद करेंगी और परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
2. आज 17.09.2024 को जन औषधि परियोजना एवं मध्य प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश के 50 अलग-अलग जिला अस्पतालों में 50 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनैशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल, मुख्य अतिथि रहे और मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी। इन जन औषधि केंद्रों से मध्य प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा। 2000 से अधिक गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ और 300 सर्जिकल, न्यूट्रास्युटिकल्स और डिवाइस ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएँगी। इससे नागरिकों को दवाओं पर होने वाले जेब खर्च को बचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *