प्रणव वर्मा की मांग, कृषि कार्य में दुर्घटना से मृत किसानों को विशेष मुआवजा दे सरकार

0
ba608460-2292-4916-843b-50c5ccc7f155

कृषि कार्य में दुर्घटना से मृत किसानों को सरकार दे विशेष मुआवजाः प्रणव वर्मा

गिरिडीह। भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने सरकार से मांग की है कि कृषि कार्य करते हुए दुर्घटनाओं में मृत किसानों को विशेष मुआवजे का प्रावधान किया जाए। पिछले कुछ हफ्तों में कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां किसान करंट की चपेट में आकर, ट्रैक्टर दुर्घटना में, या आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रणव वर्मा ने कहा रहम नारा लगाते हैं ‘जय जवान जय किसान’ का और किसान को ‘अन्नदाता’ का दर्जा देते हैं। ऐसे में उनके प्रति सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि बिजली विभाग को दुरुस्त किया जाए ताकि ऐसी घटनाएं न घटें। अगर कृषि कार्य करते हुए किसी किसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां खेत में काम करने

वाले किसानों को कारखाने के कर्मचारियों के बराबर का दर्जा मिलना चाहिए। रजिस प्रकार फैक्ट्री के कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होने पर इंश्योरेंस के तहत मुआवजा पाते हैं, वैसे ही किसानों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। यही उनके प्रति सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रणव वर्मा ने सरकार से अपील की कि बिजली विभाग की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि करंट लगने की घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा, उन्होंने यह भी मांग की कि किसानों के लिए एक विशेष मुआवजा योजना बनाई जाए, जिसमें उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी की गारंटी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş