पूर्व सीएम रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिजनों से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हरसिंगरायडीह स्थित आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को धैर्य व हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी।
रघुवर दास के आगमन के समय आवास का माहौल गमगीन था। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने भी दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। काफी देर तक नेताओं व कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
परिजनों से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सोनू के साथ अपने राजनीतिक एवं सामाजिक संबंधों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई।
सुदिव्य कुमार सोनू निधन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

