पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सतत मिलाप टीम ने लगाया कैंप
प्रकाशन हेतु,
मेदिनीनगर,
दिनांक : 21 मई 2026.
सतत मिलाप टीम ने कैंप लगाकर पूर्वसैनिकों के समस्याओं का समाधान किया : दामोदर मिश्र।
आज रांची सेना मुख्यालय अंतर्गत 124 इन्फेंट्री ब्रिगेड के 6 जम्मू एंड कश्मीर रायफल से प्रतिनियुक्त सतत मिलाप टीम ने पूर्व सैनिक अंशदाई हेल्थ स्कीम (ई सी एच एस ) पॉलीक्लिनिक डाल्टनगंज में कैंप लगाकर पूर्व सैनिकों के समस्याओं का समाधान किया।
इस बावत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि भारत सरकार ने पूर्व सैनिकों से सतत संपर्क बनाए रखने हेतु नजदिकी फॉर्मेशन हेडक्वार्टर से एक यूनिट को राज्य के एक एक जिला के पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु डिटेल किया है। आज कैंप लगाने हेतु आई सतत मिलाप टीम को पलामू जिला की जिम्मेदारी दी गई है। उसी क्रम में आज यह कैंप लगाया गया। कैंप में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने अपना अपना समस्या बताया जिसका त्वरित समाधान वहीं किया गया।
आज के कैम्प में ओ आई सी, ई सी एच एस कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर अर्पण जयदीप, सतत मिलाप टीम से नायब सूबेदार माशूक हुसैन, रायफलमेन अमित कुमार तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू से जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, राजमणि तिवारी, सचिव ओम प्रकाश दुबे, देवदीप सिन्हा, अमरेश राम, सुधीर कुमार सिन्हा, संजय कुमार, रोहित कुमार, अभिनव कुमार, सचिव समता प्रसाद शर्मा, विजय कुमार सिंह, प्रेमचंद शुक्ल और महेंद्र ठाकुर इत्यादि की सहभागिता रही।

