पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त, पलामू से मुलाकात किया : दामोदर मिश्र

पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त, पलामू से मुलाकात किया : दामोदर मिश्र

         आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल ओ आई सी, ई सी एच एस, कर्नल मनोज कुमार शुक्ला और जिलाध्यक्ष सूबेदार दामोदर मिश्र के नेतृत्व में पलामू उपायुक्त माननीय श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,  भा. प्र. से. से मुलाकात कर जिला में उनकी पदस्थापना पर उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

      इस बावत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि उपायुक्त महोदय से निवेदन किया गया कि परिषद को एक कार्यालय की आवश्यकता है।  पूर्व में भी तत्कालीन उपायुक्त महोदय ने कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिए थे।  लेकिन,  अभी तक इस बावत कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    इसके साथ जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह स्थापित करने में हो रही देरी,  सी एस डी कैंटीन की व्यवस्था,  राज्य सरकार के नौकरियों में पूर्व सैनिकों को आरक्षण और नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को होल्डिंग टैक्स में छूट इत्यादि के बारे में भी उपायुक्त महोदय से अनुरोध किया गया।  उन्होंने सभी बातों को ध्यान से सुनने के बाद इन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

     आज के प्रतिनिधि मंडल में कर्नल मनोज कुमार शुक्ला,  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र,  कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा,  महा सचिव सुनील कुमार सिंह,  पूर्व महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता,  सचिव अशोक कुमार मेहता,  सम्मानित सदस्य शंकर दयाल सिंह इत्यादि की सहभागिता रही।