पूर्व प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह का निधन देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां के लिए अपूरणीय क्षति:- झारखण्ड क्रांति मंच
पूर्व प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह का निधन देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां के लिए अपूरणीय क्षति:- झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम एवं केन्द्रीय सदस्य यासीन अंसारी नेआज मेदिनीनगर में संयुक्त शोक विज्ञप्ति जारी कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री,कुशल प्रशासक, अर्थशास्त्री, राजनयिक,नौकरशाह व देश में आर्थिक उदारीकरण व भूमण्डलीकरण के प्रणेता डा० मनमोहन सिंह के निधन पर भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनियां के लिए अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
जारी विज्ञप्ति में नेताओ ने कहा है कि मृदुभाषिता सरलता,सादगी,विनम्रता व विद्वता के प्रतिमुर्ति रह चुके डा० सिंह को भारत के दूरदर्शी, अप्रतिम व अद्भुत राजनेता के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा।

