पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पलामू कांग्रेस का भावपूर्ण श्रद्धांजलि
आज दिनांक 28 दिसंबर 2024 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक बिट्टू पाठक के अध्यक्षा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया स्थानीय कांग्रेस भवन के सभागार में सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह जी के तस्वीर पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की एवं उनकी आत्मा की शांति प्रदान के लिए सभी कांग्रेस ने 2 मिनट का मौन धारण किया
शोक सभा में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुःखद है। उन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और अपार विद्वता से इस देश को नई दिशा दी थी। वो भारत के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार और करोड़ों लोगों की उम्मीदों का चेहरा थे, देश में आर्थिक चुनौतियों को उभरते का बड़ा श्रेय उन्हीं को जाता है केवल भारत नहीं बल्कि विश्व ने उनकी नीतियों से लाभ उठाया है बड़ी बात करने से ज्यादा बड़ा काम करने के लिए जाने जाते थे उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
डॉ. सिंह न केवल एक नेता थे, बल्कि एक प्रेरणा थे—एक ऐसा व्यक्तित्व, जिसने बिना किसी शोर-शराबे के देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया। उनकी गहरी सोच, विनम्रता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, हमेशा हम सबको प्रेरित करेगा। डॉ मनमोहन सिंह जी का ही देन है देश में मनरेगा, सूचना का अधिकार, वन अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार कानून राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून आज भारत ने न केवल एक महान नेता, बल्कि एक सच्चा सपूत खो दिया। मेरा दिल उनके परिवार और हर उस व्यक्ति के साथ है, जिनकी ज़िंदगी उन्होंने छुई।
सर आप, हम सभी के दिलों में रहेंगे। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शत-शत नमन व विनम्र श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी सोमेश्वर प्रसाद दीनानाथ तिवारी श्याम नारायण सिंह प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी सत्यानंद दुबे ईश्वरी सिंह शंकर पांडे विद्या सिंह चेरो दयाशंकर तिवारी अजय साहू जितेंद्र कमलापुरी सत्येंद्र सिंह मिथिलेश कुमार सिंह दीपक कुमार लाल नवल किशोर पाठक मिट्ठू खान अनिल सिंह सच्चिदानंद मिश्रा नंदकिशोर मिश्रा मुस्ताक अहमद सुधीर सिंह ललित कुमार सिंह गिरजा राम नाफिज खान
डॉक्टर कृष्णमणि दुबे अमरेश पांडे अशोक तिवारी पहलाद कुमार राम अमरेश कुमार पांडे अमिताभ शर्मा अभिषेक तिवारी भीम शुक्ला मोहम्मद तैयब हरीश आलम छोटू फैयाज देवन शुक्ला उमेश यादव प्रमोद यादव अरविंद अग्रवाल मनोज चंद्रवंशी सज्जाद अली यदि लोग उपस्थित थे
