पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पूर्व मंत्री रामचंद्र ने दी श्रद्धांजलि बोले-

0
ace96218-4c7c-4d72-8ada-8df90b864c37

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पूर्व मंत्री रामचंद्र ने दी श्रद्धांजलि बोले- आदिवासियों के हित में झारखंड राज्य का निर्माण बाजपाई की देन है

 

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99 वीं जयंती पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केसरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई युगपुरुष थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीव को मजबूत करने में अपनी माहिती भूमिका निभाई, देश की विकास की गति में बढ़ाने के लिए अटल बिहारी वाजपेई ने साहसिक निर्णय लिया, परमाणु परीक्षण कर वह विश्व के सामने मजबूत इरादा वाले भारत की पहचान को प्रदर्शित किया। किसानों के हित ,शिक्षा के क्षेत्र में, सड़क के क्षेत्र में उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में चौमुखी विकास हुआ। आज उनकी सोच को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बखूबी निभा रहे हैं। जिससे आज पूरे विश्व में भारत की डंका बज रहा है पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *