पूजित अक्षत सह निमंत्रण पत्र का वितरण के लिए पड़वा प्रखंड में आज व्यापक अभियान चलाया गया — विहिप पलामू।
पूजित अक्षत सह निमंत्रण पत्र का वितरण के लिए पड़वा प्रखंड में आज व्यापक अभियान चलाया गया : विहिप पलामू।
श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजित अक्षत सह निमंत्रण पत्र का वितरण पलामू में जोर शोर से प्रारंभ हो चुका है। पलामू के पड़वा प्रखंड में घर-घर अक्षत और निमंत्रण पत्र पहुंचाने का कार्य का श्री गणेश आज एक व्यापक अभियान के साथ हुआ। सभी प्रखंडों के सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा राम काज शुरू कर दिया गया है। आगामी 15 जनवरी 2024 तक यह लगातार जारी रहेगा। मेदनी नगर, हरी नगर, लेस्लीगंज, पांकी, सतबरवा, चैनपुर, नवा बाजार, नौडीहा बाजार, विश्रामपुर, जपला, पाटन, मनातू और पांडु आदि प्रखंडों में भी यह शुभ कार्य सम्मानित सदस्यों के द्वारा प्रारंभ हो चुका है। इस पुनीत कार्य में संघ के सभी आयामों और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता तन मन से लग चुके हैं।
आज के कार्यक्रम में जिला बजरंग दल संयोजक संदीप गुप्ता, मेदनीनगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद, हरी नगर प्रखंड अध्यक्ष संतोष जी, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख अभिराज जी, नवा बाजार विहिप अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय, नौडीहा में संतोष कुमार, नीलांबर पीताम्बर पुर में रौशन मेहता और सौरभ कुमार, पांकी में संस्कार सोनी, सतबरवा में सुनील जी, चैनपुर में धनंजय जी,बी पुरब डीहा में विकाश दुबे, विश्रामपुर में प्रखंड संयोजक विकाश जी, रेहला में संयोजक अंशु जी,बी जपला में विहिप प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ केशरी जी, पाटन में प्रखंड अध्यक्ष रामवृत जी, नगर में बलो पासना प्रमुख विकाश कश्यप, नगर संयोजक दिलीप गिरी, पड़वा में पंकज मेहता, पतरा पंचायत संयोजक बिपिन प्रसाद, मिथुन जी, पिंटुल जी, प्रखंड संयोजक अमित मेहता, सुनील प्रसाद, देवेन्द्र जी, संतोष जी, महेंद्र जी, गौरव कुमार, चंद्रेश जी, मनातू में दिलीप जी, और पांडु में रामेश्वर जी इत्यादि की सहभागिता रही।
