पलामू सांसद ने गडकरी से फोरलेन सड़क परियोजनाओं पर चर्चा

गढ़वा:–पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत एनएचएआई के द्वारा एनएच 75 एव 98 का फोरलेन निर्माणाधीन सड़कों का कार्यो के संबंध में विस्तृत चर्चा किया। इस अवसर पर गढ़वा फोरलेन बाईपास सड़क एवं पलामू जिला के सीलीदाग से हरिहरगंज तक एनएच 98 को फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वला है। उक्त दोनों परियोजनाओं को उदघाटन मार्च-अप्रैल महीने में करने का अनुरोध किया, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने जल्द समय निर्धारित करने को कहा है। साथ ही साथ गढ़वा से मझिआंव, कांडी होते हुए श्रीनगर (झारखंड) एवं पंडुका (रोहतास, बिहार) रा0रा0 119 तक नया राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग किया।

श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की चहुॅमुखी विकास के लिए सुगम आवागमन हेतु क्षेत्र की जनता एवं इससे जुड़ने वाले क्षेत्र की मांग रही हैं कि गढ़वा से मझिआंव, कांडी होते हुए श्रीनगर (झारख्ंाड) एवं पंडुका (रोहतास, बिहार) रा0रा0 119 तक नया राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाय। इसके निर्माण हो जाने से बिहार का झारखंड तथा छत्तीसगढ़ से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। साथ ही यह इलाका बिजनेस कोरिडोर के रूप में विकसित होगा। दक्षिण बिहार के इलाके का सीधा संपर्क झारखंड के कई शहरों से हो सकेगा। इससे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार एवं देश के अन्य राज्यों से झारखंड की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नये अवसर प्राप्त होंगे जिससे लोगों की बेरोजगारी दूर होगी। परियोजना के बारे में बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि गढ़वा के श्रीनगर एवं रोहतास के पंडुका के बीच करीब दो किलोमीटर लम्बा ब्रीज बनाया जा रहा है, जिसकी स्वीकृति सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मत्रालय, भारत सरकार के द्वारा की गयी है। इस पुल के निर्माण से गढ़वा जिले के मझिआंव, कांडी, विशुनपुरा, बरडीहा, भवनाथपुर आदि प्रखंड के लोगो को वाराणसी जाने के लिए 80 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी होगी। पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला आदि जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ की ओर से आने वाले यात्रियों को जीटी रोड़ पकड़ने या वाराणसी जाने के लिए तीसरा विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। वर्तमान में यह सड़क पथ निर्माण विभाग, गढ़वा (झारखंड सरकार) के पास है। इस जिले से तीन राज्यों की सीमायें मिलती है इसलिए राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित की जाय। इस सड़क को फोरलेन में परिवर्तित किये जाने से रोहतास (बिहार) से गढ़वा (झारखंड) की दूरी कम हो जायेगी, जिससे इस राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से आवागमन के साथ व्यापारिक एवं उद्योग लगाने की नई संभावनाएं विकसित होगी, जिससे सर्वागीण विकास होगी।

सांसद ने कहा कि झारखंड राज्य के पलामू एवं गढ़वा जिले पिछड़ा एवं नक्सल बहुल्य क्षेत्र में आता है, जिसके विकास के लिए नये राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण अति आवश्यक है। इसे फोरलेन में परिवर्तित करने हेतु अपने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निदेश देने की कृपा करें, ताकि उपरोक्त वर्णित सभी परियोजनाओं पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सकें। इसके लिए इस क्षेत्र एवं राज्य की जनता आपकी सदा आभारी रहेगी।
उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी है।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş