पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक के गुप्त चैंबर से 320 किलो अवैध गांजा बरामद
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार
दिनांक 25.07.2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त एवं विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक संख्या UP-14 FT-6583, जो बिहार की ओर से आ रहा है जो जपला होते हुए छत्तरपुर की ओर जान े वाला है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर लाया जा रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व मे ं हुसैनाबाद थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल की एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।
छापेमारी दल के द्वारा सूचना के सत्यापन एवं संदिग्ध वाहन की धर-पकड़ हेतु ग्राम गमहरिया के पास जपला – छत्तरपुर मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान प्रारंभ कर संदिग्ध वाहन की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जान े लगी। वाहन जांच के क्रम मे ं संदिग्ध वाहन संख्या UP-14 FT-6583 को आते देख पुलिस बल की तत्परता से ट्रक को रोककर उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डाले में विशेष रूप से बनाए गए लकड़ी के गुप्त चैंबर से प्लास्टिक के 10 बोरे में छिपाकर रखा गया कुल 320 किलोग्राम गांजा बरामद कर विधिवत जप्ती सूची बनाकर गाड़ी सहित जप्त किया गया।

