पलामू- पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल प्रतिबंध उग्रवादी संगठन टी एस पी सी का नक्सली गिरफ्तार

पलामू- पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल प्रतिबंध उग्रवादी संगठन टी एस पी सी का नक्सली गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव के समय पुलिस अपनी दैनिक अभियान में थी कि पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंध उग्रवादी संगठन टी एस पी सी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ छत्तरपुर थाना क्षेत्र के तुरीदाग के जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से एकत्रित हैं। इसी क्रम में प्रतिबंध उग्रवादी संगठन टी एस पी सी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ था जिसने नक्सली पर्चा समेत कई दैनिक सामन को जप्त किया गया था। इसी बीच सूचना प्राप्त हुए कि प्रतिबंध उग्रवादी संगठन टी एस पी सी के दस्ता सदस्य के शंभु सिंह पिता अवध सिंह ग्राम पलवा टोला मोरचवा थाना छत्तरपुर जिला पलामू ग्राम पलवा के तरफ रंगदारी/ लेवी का पैसा उठाने आया हुआ है। जिसे पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

You may have missed