पलामू प्रमंडल भाजपा की मासिक बैठक में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
पलामू प्रमंडल भाजपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
महुआडांड़। भाजपा पलामू प्रमंडल की मासिक बैठक में मंगलवार को कार्यकर्ताओं का जनसैलाब देखने को मिला। बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव सहित पूरे प्रमंडल के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, प्रशांत सिंह समेत स्थानीय पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

