पलामू में शिक्षोन्नयन कार्यक्रम, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयी समस्याओं पर मंथन

पलामू में “शिक्षोन्नयन कार्यक्रम” का आयोजन, शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यालयी समस्याओं पर हुआ मंथन
मेदिनीनगर (पलामू), 12 जुलाई 2026 (रविवार): पलामू जिले के कचहरी परिसर में जिले के सभी 21 प्रखंडों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता से “शिक्षोन्नयन कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक नेता आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाना तथा विद्यालयों एवं शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श कर उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करना था।
बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। सभी ने यह संकल्प लिया कि विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, बेहतर शिक्षण वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जिले के सभी 21 प्रखंडों से पधारे शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आयोजक आलोक कुमार तिवारी ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।