पलामू में जोमैटो श्रमिकों का हड़ताल अलर्ट, 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक कार्य बहिष्कार
आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को जहां एक तरफ पूरा देश नए साल के स्वागत में घर-घर खुशी मनाने में लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ जोमैटो वर्कर्स पलामू जिले के मुख्यालय मेदिनीनगर में अपने कानूनी अधिकार श्रम कानून के तहत मजदूरी, आदि मांगों को लेकर मजदूर नेता राकेश सिंह के आवास सुबह से ही घिरे हुए थे एवं धरना पर बैठ गए थे तत्पश्चात मजदूर नेता सह अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राकेश सिंह ने जोमैटो श्रमिकों के संतावना देते हुए आस्वस्त किया की आप श्रमिकों की कानून संगत श्रम कानून के तहत कानूनी अधिकार दिलाने के लिए कृत संकल्पित है तत्पश्चात सभी जोमैटो श्रमिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 एवं दिनांक 1 जनवरी 2026 को कार्य का बहिष्कार एवं हड़ताल रहेगा जिसकी सूचना माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय, श्रम मंत्रालय भारत सरकार, फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय भारतसरकार, महामहिम राज्यपाल झारखंड, माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार संबंधित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को एवं कंपनी के प्रबंधन मुख्य कार्यालय गुड़गांव हरियाणा झारखंड टि.एल प्रिया गुप्ता सभी को मांग पत्र भेज दिया गया है एवं मुख्य मांगे निम्नवत है जो मांग पत्र में अंकित है:- श्रम कानून के तहत मजदूरी निर्धारण हो, प्रत्येक राइडर का बीमा सुनिश्चित हो, यात्रा भत्ता अप एंड डाउन लागू हो, इंसेंटिव में बढ़ोतरी हो, रेस्टोरेंट वेटिंग टाइम भत्ता लागू हो, जोमैटो श्रमिकों के लिए पलामू जिला मुख्यालय मेदिनी नगर में मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल उपलब्ध कराया जाए, कंपनी के पदाधिकारी द्वारा श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार अभद्र भाषा का प्रयोग मानसिक प्रताड़ना एवं धमकी अंग्रेजी हुकूमत बंद हो, 8 घंटे के कार्य करने पर ओवर टाइम इंसेंटिव लागू हो, कंपनी का कार्यालय मेदिनीनगर में स्थापित हो ताकि समस्या का समाधान में सुविधा मिल सके, जोमैटो श्रमिक मदन पासवान दिलीप कुमार का पूर्व में हुई दुर्घटना की मुआवजा आज तक भुगतान नहीं हुआ है मुआवजा अभिलंब भुगतान हो सहित 11 सूत्री मांग पत्र सोपा गया है। मौके पर जोमैटो श्रमिक सदस्य सुमित पाठक, नीरज वर्मा, शकील अंसारी, राजकुमार, संदीप, मदन, नवनीत, रोहित, विकी, कौशलेंद्र शैलेंद्र रतन सहित सैकड़ो श्रमिक उपस्थित थे

